जमशेदपुर को हराकर हैदराबाद ने शीर्ष पर मजबूत की अपनी बढ़त

Ads

जमशेदपुर को हराकर हैदराबाद ने शीर्ष पर मजबूत की अपनी बढ़त

  •  
  • Publish Date - November 9, 2022 / 10:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

जमशेदपुर, नौ नवंबर (भाषा) हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में अजेय रहने का सिलसिला जारी रखते हुए बुधवार को यहां जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराया।

हैदराबाद के लिए मैच का इकलौता गोल मोहम्मद यासिर ने 48वें मिनट में किया लेकिन टीम की जीत में स्पेन के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी ओडेई ओनेंडिया ने अहम भूमिका निभाई। वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये।

हैदराबाद की यह लगातार पांचवीं जीत है और मौजूदा चैम्पियन टीम छह मैचों में 16 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा से सात अंक आगे है। जमशेदपुर की टीम सत्र में तीसरी हार के बाद नौवें स्थान पर बनी हुई है  

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर