आई-लीग: इंटर काशी ने दिल्ली एफसी को 2-0 से हराया

आई-लीग: इंटर काशी ने दिल्ली एफसी को 2-0 से हराया

आई-लीग: इंटर काशी ने दिल्ली एफसी को 2-0 से हराया
Modified Date: December 15, 2023 / 06:34 pm IST
Published Date: December 15, 2023 6:34 pm IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल) , 15 दिसंबर (भाषा) मोहम्मद आसिफ और जोर्डन लामेला के गोल के दम पर इंटर काशी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां दिल्ली एफसी को 2-0 से हराया।

आसिफ ने मैच के 14वें जबकि लामेला ने 36वें मिनट में गोल कर मैच के पहले हाफ में टीम का दबदबा कायम किया।

स्पेन के लामेला का मौजूदा सत्र में टीम के लिए चौथा गोल है जबकि 22 साल के आसिफ का यह सत्र का दूसरा गोल था।

कल्याणी म्यूनिसिपल स्टेडियम में इस जीत के बाद इंटर काशी की टीम 10 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है। दिल्ली की टीम इतने ही मैचों में 13 अंक के साथ आठवें पायदान पर है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में