गोल करने के बाद इब्राहिमोविच को मिला लालकार्ड , एसी मिलान हारा

Ads

गोल करने के बाद इब्राहिमोविच को मिला लालकार्ड , एसी मिलान हारा

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 05:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

मिलान, 27 जनवरी ( एपी ) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच को गोल करने के बाद लालकार्ड देखना पड़ा और उनकी टीम एसी मिलान इटालियान कप के क्वार्टर फाइनल में इंटर मिलान से हार गई ।

इब्राहिमोविच को 58वें मिनट में रोमेलू लुकाकू से भिड़ने के कारण दूसरा पीला कार्ड मिला जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा । लुकाकू ने पेनल्टी कार्नर पर इंटर के लिये बराबरी का गोल किया और क्रिस्टियन एरिकसन ने विजयी गोल दागा । इब्राहिमोविच ने 31वें मिनट में एसी मिलान को बढत दिलाई थी ।

अब इंटर का सामना सेमीफाइनल में युवेंटस या स्पाल से होगा ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार