इब्राहिमोविच की एसी मिलान पर भारी पड़ी लुकाकु की इंटर मिलान

Ads

इब्राहिमोविच की एसी मिलान पर भारी पड़ी लुकाकु की इंटर मिलान

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 06:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मिलान, 22 फरवरी (एपी) रोमेलु लुकाकु के शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने रविवार को यहां इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के महत्वपूर्ण मैच में जाल्टन इब्राहिमोविच की एसी मिलान को 3-0 से हराया।

इस मैच से एक महीने पहले लुकाकु और इब्राहिमोविच के बीच तीखी झड़प हुई थी।

लुकाकु ने शुरू में लॉटेरो मार्टिनेज को गोल करने में मदद पहुंचायी और फिर 66वें मिनट में इंटर मिलान की तरफ से तीसरा गोल दागा। मार्टिनेज ने दूसरे हाफ के शुरू में अपना दूसरा गोल किया था।

इस जीत से इंटर मिलान के 23 मैचों में 53 अंक हो गये हैं और उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। वह एसी मिलान से चार अंक आगे हो गया है।

रोमा ने एक अन्य मैच में बेनेवेंटों से गोलरहित ड्रा खेला और वह 23 मैचों में 44 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

एक अन्य मैच में अटलांटा ने नैपोली को 4-2 से हराया जिससे वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। नैपोली सातवें स्थान पर खिसक गया है।

एपी पंत

पंत