आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बुमराह शीर्ष पर बरकरार, जायसवाल और गिल शीर्ष 10 में

Ads

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बुमराह शीर्ष पर बरकरार, जायसवाल और गिल शीर्ष 10 में

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 04:23 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 04:23 PM IST

दुबई, 13 मई (भाषा) भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट 880 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।

जायसवाल के 750 अंक हैं। गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और उनके 730 अंक हैं। हैरी ब्रूक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।

भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला स्वदेश में नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे बुमराह के 879 अंक हैं। इस सूची में अगला सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं जो 12वें पायदान पर हैं। रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव क्रमश: 14वें और 15वें स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक-एक स्थान के फायदे से क्रमश: दूसरे और चौथे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर मोना

मोना