अगले साल मार्च में दूसरी राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगा आईडीसीए

Ads

अगले साल मार्च में दूसरी राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगा आईडीसीए

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) श्रवण बाधितों के लिए अगले साल एक से पांच मार्च तक यहां दूसरी अंतर क्षेत्रीय चैंपियनशिप का आयोजन करेगा।

यह टूर्नामेंट यूएई में अगले साल नवंबर में होने वाले बधिर क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल भी होगा।

आईडीसीए अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट की मेजबानी करके हम काफी रोमांचित हैं। यह भारत में सभी क्रिकेट प्रतिभा के लिए आगे आने और अपनी क्षमता दिखाने का सर्वश्रेष्ठ मंच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट निश्चित तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास जगाएगा।’’

जैन ने कहा, ‘‘यह हमारे खिलाड़ी की महत्वपूर्ण परीक्षा होगी क्योंकि डीआईसीसी विश्व कप 2021 के लिए टीम का चयन इन्हीं खिलाड़ियों के बीच से किया जाएगा। यह उनके पास विश्व कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द