इजे के गोल ने जमशेदपुर को हैदराबाद के खिलाफ अंक दिलाया

Ads

इजे के गोल ने जमशेदपुर को हैदराबाद के खिलाफ अंक दिलाया

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 04:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

वास्को, दो दिसंबर (भाषा) स्टीफन इजे के 85वें मिनट में किये गये गोल से जमशेदपुर एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में हैदराबाद एफसी से 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे।

एरिडाने संताना ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा गोल कर हैदराबाद को 55वें मिनट में बढ़त दिलायी। लेकिन इजे के गोल से दोनों टीमें बराबरी पर पहुंच गयी।

हैदराबाद की टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार नहीं मिली है जबकि जमशेदपुर की टीम को अभी जीत का स्वाद चखना बाकी है। हैदराबाद की टीम के तालिका में पांच और जमशेदपुर के दो अंक हैं।

भाषा नमिता

नमिता