कैनबरा, ( भाषा ) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । आस्ट्रेलिया पहले दोनों मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है। खबर लिखे जान तक टीम इंडिया दो विकेट के नुकसान पर 18वें ओवर में 89 रन बनाया है।
Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा, अपर मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश
भारतीय टीम में चार बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह टी नटराजन, शुभमन गिल, शारदुल ठाकुर और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। नटराजन का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण है।
Read More News: विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में 55.47 प्रतिशत मतदान
आस्ट्रेलिया ने चोटिल डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरन ग्रीन, सीन एबोट और एश्टोन एगर को शामिल किया । ग्रीन का भी यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।
Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद