अल्काराज़ पहला सेट गंवाने के बाद यूएस ओपन के तीसरे दौर में

अल्काराज़ पहला सेट गंवाने के बाद यूएस ओपन के तीसरे दौर में

अल्काराज़ पहला सेट गंवाने के बाद यूएस ओपन के तीसरे दौर में
Modified Date: September 3, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: September 3, 2026 11:49 am IST

न्यूयॉर्क, तीन सितंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन और अप्रैल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहे कार्लोस अल्काराज़ ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।

अल्काराज ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद लगातार आठ गेम जीते और बुधवार रात को जैमे फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराया।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इस मैच को जल्दी समाप्त करना चाहता था। लेकिन मैच के चार सेट तक खिंचना मेरे लिए अच्छा रहा क्योंकि इससे मुझे अपनी फिटनेस का पता चल गया।’’

दूसरे वरीयता प्राप्त अल्काराज़ ने पहले सेट के बीच में अपनी सर्विस गंवा दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की। मैंने शांत रहने की कोशिश की और मैं सोच रहा था कि सब कुछ अच्छा होगा।’’

अल्काराज ने पिछले साल फाइनल में यानिक सिनर के खिलाफ मुकाबले तक एक भी सेट नहीं हारा था। उन्होंने तब सिनर को चार सेटों में हराकर यूएस ओपन में अपना दूसरा खिताब जीता था।

अल्काराज़ ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था लेकिन कलाई की चोट के कारण वह इसके बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे। इस तरह से उन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीतने का सिलसिला जारी रखा है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में