मैनचेस्टर, 21 जून (भाषा) भारत ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 15 गेंद में 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजाने काप और शबनीम इस्माइल ने दो दो विकेट झटके।
भाषा
नमिता
नमिता