भारत की पहली पारी में 336 रन

Ads

भारत की पहली पारी में 336 रन

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 07:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

ब्रिसबेन, 17 जनवरी (भाषा) भारत ने आस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 336 रन बनाये।

इस तरह से आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 33 रन की बढ़त मिली है।

भारतीय पारी का आकर्षण वाशिंगटन सुंदर (62) और शारदुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी रही। आस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिये।

भाषा

पंत

पंत