बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मैच के शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 63 रन बनाये

Ads

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मैच के शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 63 रन बनाये

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 08:05 PM IST

मैनचेस्टर, 25 जून (भाषा) बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ 10 ओवर में दो विकेट पर 63 रन बना लिये।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को रेणुका सिंह ठाकुर ने दूसरे ओवर में दिलारा अख्तर (चार) को आउट कर शुरुआती झटका दिया।

जुयैरिया फिरदौस (31 गेंद में 33 रन) और शोभना मोस्तारी (17 गेंद में नाबाद 18) ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।

पारी के 10वें ओवर के बाद मोस्तारी के साथ कप्तान निगार सुल्तान क्रीज पर मौजूद थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर