भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए 23-सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा की

भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए 23-सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा की

भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए 23-सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा की
Modified Date: May 23, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: May 23, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) भारत ने 25 मई से छह जून तक गोवा के मडगांव में होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए शनिवार को 23-सदस्यीय टीम की घोषणा की।

इस टीम से डिफेंडर शुभांगी सिंह, मिडफील्डर प्रियदर्शिनी सेल्लादुरई और फॉरवर्ड रिम्पा हलदर को बाहर कर दिया गया है। 26 खिलाड़ियों की शुरूआती टीम की घोषणा मंगलवार को की गई थी।

पेरू में अलियांजा लिमा के लिए खेलने वाली मनीषा कल्याण तभी टीम में शामिल हो पाएंगी जब एक जून को फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो शुरू होगी। अभी शिविर में 22 खिलाड़ी मौजूद हैं।

ग्रुप बी में शामिल भारत 25 मई को मालदीव के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 31 मई को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

ग्रुप ए में नेपाल, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं।

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो तीन जून को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला छह जून को होगा।

सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है।

गोलकीपर: पंथोई चानू एलांगबम, रिबांसी जमु, श्रेया हुड्डा।

डिफेंडर: अस्तम उरांव, जूली किशन, निर्मला देवी फंजौबम, पूर्णिमा कुमारी, रंजना चानू सोरोखैबम, सरिता युम्नाम, थोइबिसाना चानू तोइजम।

मिडफील्डर: अवेका सिंह, जसोदा मुंडा, प्रियंका देवी नोरम, सनफिदा नोंग्रुम, संगीता बसफोर, शिल्की देवी हेमम।

फॉरवर्ड: ग्रेस डांगमेई, करिश्मा शिरवोइकर, लिंडा कोम सेर्टो, मालविका पी, मनीषा कल्याण, प्यारी खाखा, सौम्या गुगुलूथ।

मुख्य कोच: क्रिसपिन छेत्री

सहायक कोच: सुजाता कर और निवेथा रामदास

गोलकीपिंग कोच: मारियो अगुइयार

स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: अमित यादव।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में