एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप के लिये भारत की 24 सदस्यीय टीम घोषित

Ads

एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप के लिये भारत की 24 सदस्यीय टीम घोषित

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 04:43 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) ओेलंपियन सी ए भवानी देवी यहां 19 से 24 जून तक होने वाली सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप में भारत की 24 सदस्यीय टीम का हिस्सा होगी ।

भारतीय टीम में 12 पुरूष और 12 महिला खिलाड़ी हैं ।

चैम्पियनशिप में 30 से अधिक देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे और यह जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका होगा ।

भवानी देवी ने कहा ,‘‘इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करना भारतीय तलवारबाजी के लिये काफी महत्वपूर्ण है । घरेलू दर्शकों के सामने खेलना फख्र की बात है और इससे खेल की लोकप्रियता भी बढेगी ।’’

प्रतिस्पर्धा फॉइल, एपी और साबरे श्रेणियों में खेली जायेगी ।

भारतीय टीम :

महिला :

फॉइल : जॉयज अशिता स्टालिनराज, नाओरेम मीना देवी, सोनिया देवी

एपी : तनिष्का खत्री, प्राची लोहान, मितवा चौधरी

साबरे : सीए भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी सिमला, श्रुति जोशी

पुरूष :

फॉइल : सचिन हरियाणा, सनासम हेमाश सिंह, आदित्य हरियाणा , तेजस मनोज पाटिल

एपी : श्रेजिन राजेंद्रन एस, जोसेफ बेनेट, शौर्य अश्विनी, ए कूवाक्कल जोशी

साबरे : करण सिंह, जी निधि कुमारेश पद्मा, विशाल थापर और लक्ष्य बडसेर ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर