Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह​ का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड

Ads

Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह​ का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 03:07 PM IST

Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह​ का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड / Image: UP Police

अलीगढ़: Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 से अधिक लड़कों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले बीबीए छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने समलैंगिक संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करके लाखों रुपए की वसूली की है। हैरानी की बात तो ये है कि से पूरा गिरोह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल से चलाया जा रहा था, जहां गे डेटिंग एप के माध्यम से लड़कों को फंसाकर हॉल में बुलाया जाता था। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी के 10 कमरों को सील कर दिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गे डेटिंग एप गिरोह का भांडाफोड़

Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से गे डेटिंग एप्प संचालित होने का भांडाफोड़ हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब यूनिवर्सिटी के ही कर्मचारी के बेटे से आरोपियों ने ब्लैकमेल करके 25 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित लड़के के पिता ने 25 हजार रुपए ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन की तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र की पूरे रैकेट का मास्टर माइंड निकला।

वीएम हॉल में संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो

पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 17 अगस्त की शाम 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके 19 वर्षीय बेटे को दोस्तों से मिलने के लिए वीएम हॉल बुलाया। वीएम हॉल में पहले से कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने जबर्दस्ती मेरे बेटे को रोक लिया। उसे कमरे में बंधक बना लिया गया। उन्होंने बेटे के साथ क्रूरता के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उसे जबरन निर्वस्त्र कर दिया गया। वह वहां कई घंटों तक बंधक बना रहा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पिता ने बेटे की जेब से 5600 रुपए छीनने और यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया छात्रों को ब्लैकमेल

पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। उसे वीडियो बनाने के लिए विवश किया गया। इनमें उससे अश्लील कृत्यों को स्वीकार कराया गया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड की गई। आरोप है कि उनके बेटे से ब्लैकमेलिंग के जरिए बड़ी धनराशि जबरन ट्रांसफर कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएमयू में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र शाहजिल को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। शाहजिल मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। अधिकारी का कहना है कि एएमयू के वीएम हॉल में चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी ग्राइंडर एप पर जुड़े लोगों को निशाना बनाते थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने ग्राइंडर एप पर कई प्रोफाइल बनाई थी। इनके माध्यम से वे युवकों से दोस्ती करते थे। इसके बाद मिलने के बहाने वीएम हॉल में बुलाते थे। वहां एक युवक निर्वस्त्र हो जाता था। इसके बाद कुछ लोग बाहर से आकर छापा मारने की बात कहते थे। इसी दौरान वहां आए व्यक्ति को डरा-धमकाकर अश्लील वीडियो बना ली जाती थी। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल चलता था।

दो दर्जन से अधिक लोगों को किया ब्लैकमेल

दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, आरोपी एक-दूसरे को शाहजिल, मन्नान, भोला भाई, ऑगी और अन्य नामों से संबोधित कर रहे थे। इस गैंग के 14 से 15 लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में भी जुनैद मिंटो समेत चार-पांच नाम सामने आए हैं। जुनैद के भी एएमयू का छात्र होने की बात सामने है। दावा किया जा रहा है कि एएमयू के छात्रों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर गिरोह बनाया था।

पिछले भी आया था ऐसा ही मामला

फरवरी 2025 में भी क्वार्सी पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया था। तब अफगानी मूल के युवक के डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए युवकों से दोस्ती करने का मामला सामने आया था। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने फर्जी आईडी पर विदेशी को शरण देने के आरोप में एक अन्य आरोपी को जेल भेजा था।

आरोपी के फोन में 15 से अधिक वीडियो

गे-डेटिंग एप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोपी शाहजिल शान खान पीलीभीत का मूल निवासी है। वह पीलीभीत जिले के थाना जाहनाबाद क्षेत्र के परिवा वेस्ट का रहने वाला है। अभी वह एएमयू के वीएम हॉल में रह रहा था। उसके पास से एक आई फोन 13 प्रो मेक्स और 1200 रुपए बरामद किए गए हैं। गिरोह के बारे में जांच में सामने आया है कि यह करीब चार माह से सक्रिय था। आरोपी के फोन से पुलिस को 15 से अधिक वीडियो मिलने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें