जोहानिसबर्ग जीतकर बची लाज, साउथ अफ्रीका को 63 रन से शिकस्त
जोहानिसबर्ग जीतकर बची लाज, साउथ अफ्रीका को 63 रन से शिकस्त
जोहानिसबर्ग: भारत ने दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप का सपना तोड़ दिया. तीसरे मैच में भारत ने अफ्रीका को ६३ रनो से हराकर सीरीज न सही जोहानिसबर्ग जीतकर भारत की लाज बचा लिया है. मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 73.3 ओवर में 194 रन पर समाप्त हुई. जीत के लिए मेजबान टीम के सामने 241 रन का लक्ष्य था.
3rd Test. It’s all over! India won by 63 runs https://t.co/ixhjf9ik8J #SAvInd #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) January 27, 2018
Hard fought series and what a way to end it. Victory at the Wanderers! #TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/i3oJchKmNe
— BCCI (@BCCI) January 27, 2018
दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर (नाबाद 86) और हाशिम अमला (52) ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को लंबे समय तक सफलता से वंचित रखा. यह जोड़ी जब तक विकेट पर थी, ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका जोहांनिसबर्ग टेस्ट में भी जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप करने में सफल हो जाए. लेकिन पारी के 53वें ओवर में ईशांत शर्मा की गेंद पर अमला के आउट होते ही स्थितियां पूरी तरह से बदल गईं. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाते हुए लगातार विकेट हासिल किए.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


