भारत ने बुधवार को खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 93 रन से हराकर कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
1-0 up as #TeamIndia seal the 1st T20I in Cuttack by 93 runs #INDvSL pic.twitter.com/oNKyphLV2p
— BCCI (@BCCI) December 20, 2017
शिखर धवन को विश्राम दिया गया था, जिनके बदले आए केएल राहुल ने मौके का पूरा फायदा उठाकर 48 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाये.
#TeamIndia march on with the help of @klrahul11‘s half century. Last 10 overs remaining #INDvSL pic.twitter.com/ACqqEIrYA5
— BCCI (@BCCI) December 20, 2017
लेकिन वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे महेंद्र सिंह धोनी (22 गेंदों पर नाबाद 39) और मनीष पांडे (18 गेंदों पर नाबाद 32) थे, जिन्होंने टीम को तीन विकेट पर 180 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इन दोनों ने 33 गेंदों पर 68 रन की अटूट साझेदारी की. इनमें से 61 रन आखिरी चार ओवरों में बने.
ये भी पढ़ें-क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता इस जुर्म में गिरफ्तार
श्रीलंकाई टीम भारत के स्पिनरों के आगे जैसे सरेंडर कर दिया हो. 16 ओवर में 87 रन पर श्रीलंका की टीम ढेर हो गयी. लेग स्पिनर चहल ने चार ओवर में 23 रन देकर चार जबकि चाइनामैन कुलदीप ने 18 रन देकर दो विकेट लिये.
वेब डेस्क, IBC24