भारत ने महिला एशिया कप टी20 फाइनल में श्रीलंका को दिया 184 रन का लक्ष्य

Ads

भारत ने महिला एशिया कप टी20 फाइनल में श्रीलंका को दिया 184 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 09:37 PM IST

दुबई, 13 सितंबर (भाषा) भारत ने महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 गेंद में 129 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

श्रीलंका की ओर से मिताली आयोध्या, चामरी अटापट्टू और चामुंडी प्रबोधा ने एक-एक विकेट लिया।

भाषा

आनन्द

आनन्द