मलेशिया से हार कर भारतीय टीम मर्डेका कप से बाहर

Ads

मलेशिया से हार कर भारतीय टीम मर्डेका कप से बाहर

  •  
  • Publish Date - October 13, 2023 / 09:13 PM IST,
    Updated On - October 13, 2023 / 09:13 PM IST

कुआलालंपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम शुक्रवार को यहां मेजबान मलेशिया से 2-4 से हार कर मर्डेका कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारत का यह पहला मैच ही सेमीफाइनल जैसा था जिसमें उसे अपनी गलतियों के कारण हार का सामना करना पड़ा।

मलेशिया ने सातवें मिनट में ही डियोन कूल्स के गोल की मदद से बढ़त बना ली, लेकिन 13वें मिनट में नाओरेम महेश सिंह ने खूबसूरत वॉली से भारत को बराबरी दिला दी।

निखिल पुजारी की गलती के कारण मलेशिया को 20वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे आरिफ अमीन ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। मध्यांतर से चार मिनट पहले फैजल हलीम ने मलेशिया की तरफ से तीसरा गोल किया।

भारतीय कप्तान सुनील छेत्रीने 52वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया लेकिन कोर्बिन ओंग ने 61वें मिनट में गोल करके मलेशिया की जीत सुनिश्चित की।

भाषा पंत

पंत