रोसीयू, 14 जुलाई (भाषा ) यशस्वी जायसवाल के 171 रन और विराट कोहली के 76 रन की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन पर घोषित की ।
भारत के पास 271 रन की बढत हो गई है। भारत के लिये जायसवाल ने 387 गेंद में 171 रन बनाये जबकि कोहली 182 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए । रविंद्र जडेजा 37 रन बनाकर नाबाद रहे ।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे ।
भाषा मोना
मोना