कोलंबो, 24 अगस्त (भाषा) भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन घोषित कर दी।
भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन जबकि ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेली।
इससे पहले मैच के शुरुआती दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाये थे।
श्रीलंका के लिए असिता फार्नांडो ने चार विकेट लिये।
भारत दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर