एशियाई कप में चीनी ताइपै के खिलाफ भारत के लिये ‘करो या मरो’ का मुकाबला
एशियाई कप में चीनी ताइपै के खिलाफ भारत के लिये ‘करो या मरो’ का मुकाबला
पाथुम थानी (थाईलैंड), सात अप्रैल (भाषा) भारतीय टीम एएफसी महिला अंडर 20 एशियाई कप के ग्रुप सी के आखिरी मैच में मंगलवार को चीनी ताइपै से खेलेगी और उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनाये रखने के लिये हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी ।
जापान और आस्ट्रेलिया से पहले दो मैचों में मिली हार के बाद भारत और चीनी ताइपै समान स्थिति में हैं और दोनों के लिये यह मुकाबला निर्णायक रहेगा ।
भारत का गोल अंतर माइनस 11 है जबकि चीनी ताइपै का माइनस सात है ।
भारतीय टीम 2004 के बाद पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने की कोशिश में है । ग्रुप ए में वियतनाम और बांग्लादेश के बीच मैच या ग्रुप बी में उजबेकिस्तान और जोर्डन के बीच मैच ड्रॉ रहता है तो उसका काम आसान हो जायेगा ।
भारत और चीनी ताइपै के बीच मैच की विजेता टीम अंतिम आठ में पहुंचेगी । लेकिन अगर इन दोनों मैचों में कोई टीम जीतती है तो भारत को अच्छे अंतर से जीत दर्ज करनी होगी । इस समय बांग्लादेश (माइनस तीन), वियतनाम (माइनस छह), उजबेकिस्तान (माइनस आठ ) और जोर्डन (माइनस नौ ) का गोल अंतर बेहतर है ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


