टीम इंडिया का टेरर बरकरार, साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में भी शिकस्त

Ads

टीम इंडिया का टेरर बरकरार, साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में भी शिकस्त

  •  
  • Publish Date - February 7, 2018 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

न्यूलैंड्स में भारत ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 124 रन से हराकर 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने तकरीबन सीरीज पर कब्जा बना चुका है. चौथा वनडे 10 फरवरी को होना है. इस मैच में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 4-4 विकेट झटके.

   

 

      

 

कप्तान कोहली ने विदेशी जमीन पर एक बार फिर शानदार पारी खेली विराट ने 159 गेंदों में 160 रन के साथ करियर का 34वां शतक जड़ा. तो वहीं शिखर धवन ने 76 रन बनाए. टीम इंडिया ने अफ्रीका को जीत किए 304 रनों का लक्ष्य दिया था.

     

 

 

भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरूआत फीक रही, दूसरे ओवर में ही बुमराह ने हाशिम अमला को 1 रन पर ही आउट कर दिया. जिसके बाद ड्यूमिनी और एडेन मार्कर 78 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला. मार्कर को 79 रनों के स्कोर पर कुलदीप यादव ने आउट कर दिया. इन महत्वपूर्ण विकेट से टीम अफ्रीका उबर पाती कि चहल ने ड्यूमिनी को आउट कर बड़ा झटका दे दिया. 

 

 

वेब डेस्क, IBC24