यत्सुशिरो (जापान), 29 जून (भाषा) बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से 1 . 2 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया ।
भारत को पहले मैच में देव रूपारेलिया और तन्वी पत्री ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहला गेम 55 . 44 से जीत लिया । दूसरे गेम में हालांकि हांगकांग के कैन यि हेइ ने रूपारेलिया को 11 . 8 से हराया और आईपी सुम याउ ने बढत 22 . 16 की कर दी ।
निर्णायक गेम में रूपारेलिया ने चान को 11 . 9 से हराया लेकिन याउ ने अंतर 22 . 21 का कर दिया ।
चियुंग साइ शिंग और विंग चि चू के खिलाफ मैच 11 . 11 से बराबर रहने पर ब्योर्न जैसन और डियांका वाल्डिया ने भारत को 33 . 32 की बढत दिलाई ।
तन्वी रेड्डी और बरूनी पर्शवाल हालांकि चू और यि कियू यू से 5 . 11 से हार गए जिससे भारत ने सेट 43 . 55 से गंवा दिया ।
भाषा मोना पंत
पंत