भारत एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारा

भारत एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारा

भारत एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारा
Modified Date: May 2, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:04 pm IST

सुझोऊ (चीन), दो मई (भाषा) भारत को शनिवार को यहां AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप बी के इस पहले मैच में 25वें मिनट में थियोडोरा मुइथिस ने ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 59वें मिनट में भारतीय डिफेंडर अभिस्ता बसनेत ने एक आत्मघाती गोल कर दिया।

भारत अब पांच मई को चार बार की चैंपियन जापान से भिड़ेगा, जिसके बाद आठ मई को उसका सामना लेबनान से होगा।

2005 के बाद यह पहला मौका था जब भारत अंडर-17 महिला एशियाई कप में हिस्सा ले रहा था। इस तरह इस स्तर पर खेलने के लिए भारत का 21 साल का इंतजार खत्म हुआ।

ऑस्ट्रेलिया एशिया के मशहूर फुटबॉल देशों में से एक है और वह पहले दो मौकों पर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। टीम मोरक्को में होने वाले 2026 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए चार स्थान में से एक पर कब्जा करने की कोशिश करेगी।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में