Eng vs Ind test :भारत पारी और 76 रन से हारा, इंग्लैंड ने श्रृंखला 1-1 से बराबर की
भारत को शनिवार को यहां इंग्लैंड से तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।
eng vs ind test
लीड्स, 28 अगस्त (भाषा) eng vs ind test : भारत को शनिवार को यहां इंग्लैंड से तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे इंग्लैंड ने श्रृंखला 1-1 से बराबर की, भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गयी। भारत के पहली पारी के 78 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाये थे।
भारत को 9वां झटका तब लगा जब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें ओवरटन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया, जडेजा ने 25 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया था। भारत को 7वां झटका 254 के स्कोर पर लगा और शमी (6) को मोईन अली ने बोल्ड कर दिया, जिसके बाद ईशांत शर्मा बल्लेबाजी को उतरे थे।
read more: आरएफके के हत्यारे को बोर्ड ने बताया बदला हुआ इंसान, 15 वर्षों बाद की मंजूर की पैरोल

Facebook


