अहमदाबाद, तीन अक्टूबर (भाषा) भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 326 रन बना लिये।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमटी थी जिससे भारत ने छह विकेट शेष रहते 164 रन की बढ़त के साथ मैच पर शिकंजा कस दिया।
चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (68) के साथ हरफनमौला रविंद्र जडेजा (50) क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर ली है।
भारत ने दिन के दूसरे सत्र में लोकेश राहुल (100) के रूप में इकलौता विकेट गंवाया। राहुल लंच के बाद पहले ही ओवर में जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हुए।
भारत ने इस सत्र में 29 ओवर में 108 रन जोड़े।
भाषा आनन्द
आनन्द