गॉल, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर आउट हो गई।
भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया।
भारत ने तीसरे दिन सुबह नौ विकेट पर 460 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और वह अपने इस स्कोर में केवल दो रन नहीं जोड़ पाया। असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया।
श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने 109 रन देकर चार विकेट लिए।
भाषा
पंत
पंत