अमेरिका के खिलाफ 10 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 63 रन

Ads

अमेरिका के खिलाफ 10 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 63 रन

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 08:10 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 08:10 PM IST

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) भारत का शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया जिससे मेजबान टीम शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में अमेरिका के खिलाफ 10 ओवर के बाद चार विकेट पर 63 रन बनाकर मुश्किल में थी।

अमेरिका तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके।

सैंतीस साल के इस गेंदबाज ने छठे ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (00) को आउट करके मेजबान टीम का स्कोर चार विकेट पर 46 रन कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तान में जन्में तेज गेंदबाज अली खान ने अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट करके शुरुआती झटका दिया।

दसवें ओवर के खत्म होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रमशः 15 और तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

भाषा नमिता

नमिता