Weather Update | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Weather Update देश के कई राज्यों में लगभग ठंड का असर कम हो गया है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तो वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में ठंड अभी भी है, लेकिन इसी बीच यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।
Arunachal Pradesh Weather Update मानसून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसे और अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अरुणाचल प्रदेश में अब मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन अरुणाचल प्रदेश में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर बादल बरसेंगे।