Reported By: Harpreet Kaur
,Bhopal Crime News | Photo Credit: IBC24
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भापोल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाया। जिसके बाद हिंदू लड़कियों को वो वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन से 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम आवेश खान है, जो राजा बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। जिसके बाद वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अलग पहचान बताकर कई युवतियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाए।
मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 40 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हापुड़ के एक जामिया स्कूल से पढ़ाई कर भोपाल के बगरोदा इलाके में टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाना कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।