पुणे में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौतः शिवसेना ने परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी

Ads

पुणे में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौतः शिवसेना ने परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 09:16 PM IST

ठाणे, सात फरवरी (भाषा) शिवसेना ने दावा किया है कि पुणे जिले में तालाब में डूबने से अपने दो बच्चों को गंवाने वाले परिवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा फोन पर सात्वंना दिये जाने के बाद पार्टी ने पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की है।

पुणे जिले के जुन्नार में यह घटना 22 नवंबर को तब हुई जब अफान अफसर इनामदार (10) और उसकी बहन रिफत (7) एक तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी।

शिवसेना ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए शोक संतप्त माता-पिता से बात करते समय शिंदे बेहद भावुक हो गये।

उन्होंने कहा, “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने बच्चों को खोने का दर्द मैं जानता हूं। मैं उस खालीपन को समझता हूं जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।”

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि फोन पर बातचीत के बाद विधायक शरद सोनवणे और पार्टी सचिव राम रेपाले समेत शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने इनामदार के आवास पर जाकर पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश