भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये दिया 149 रन का लक्ष्य

Ads

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये दिया 149 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - June 12, 2022 / 08:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

कटक, 12 जून (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने रविवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन पर रोक दिया।

भारत के लिये श्रेयस अय्यर 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि इशान किशन ने 34 और दिनेश कार्तिक ने अंत में नाबाद 30 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने दो जबकि कागिसो रबाडा, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस और केशव महाराज ने एक एक विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता