रांची, 27 जनवरी (भाषा) न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार को यहां बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 176 रन बनाये।
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 30 गेंद में नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंद में 52 रन बनाये।
भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता