Korba Crime News
कोरबा : Korba Crime News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला का जला हुआ शव मिलने के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को मिली इस लाश के मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें महिला की पहचान ग्राम अमलडिहा निवासी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि घटना से पहले महिला को दो संदिग्धों, किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार के साथ देखा गया था। पुलिस ने किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों ने डुमरमुड़ा के पास शराब का सेवन किया था। इसके बाद किरण कुमार पटेल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका महिला ने कड़ा विरोध किया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार दूसरे आरोपी अजय कुमार धनवार की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें