भारत ने नेपाल को दिया 179 रन का लक्ष्य

Ads

भारत ने नेपाल को दिया 179 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - July 23, 2024 / 08:25 PM IST,
    Updated On - July 23, 2024 / 08:25 PM IST

दाम्बुला, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में मंगलवार को यहां नेपाल के खिलाफ तीन विकेट पर 178 रन बनाये।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 81 जबकि दयालन हेमलता ने 47 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 14 ओवर में 122 रन की साझेदारी की।

नेपाल के लिए सीता राणा मागर ने दो विकेट चटकाये।

भाषा आनन्द आनन्द सुधीर

सुधीर