नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण। शानदार और अजेय अभियान के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने वाली हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।’’
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता।
मोदी ने एक अन्य पोस्ट में टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है।’’
भाषा आनन्द नमिता
नमिता