भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए दिया 222 रन का लक्ष्य

भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए दिया 222 रन का लक्ष्य

भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए दिया 222 रन का लक्ष्य
Modified Date: October 9, 2024 / 08:39 pm IST
Published Date: October 9, 2024 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुधवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 221 रन बनाये।

भारत के लिए नीतिश कुमार रेड्डी ने 34 गेंद में 74 रन जबकि रिंकू सिंह ने 29 गेंद में 53 रन का योगदान दिया।

तस्कीन अहमद ने अपने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो सफलता हासिल की। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट लिये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में