भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 16, 2021 6:33 pm IST

लंदन, 16 अगस्त (भाषा) भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 298 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन सोमवार को यहां 272 रन का लक्ष्य रखा।

भारत की दूसरी पारी का आकर्षण मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी रही। यह भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ नौवें विकेट के लिये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 61 रन बनाये।

इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने तीन जबकि ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो – दो विकेट लिये।

भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में