आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई

Ads

आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 11:51 AM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 11:51 AM IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) मौजूदा विश्व चैम्पियन भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा । बीसीसीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

दोनों मैच बेलफास्ट में होंगे जहां भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी ।

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम इंडिया दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये जून 2026 में आयरलैंड जायेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘पिछले आठ साल में भारतीय टीम ने तीन बार ( 2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है । बेलफास्ट में भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी ।’’

इससे दो दिन पहले आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की थी ।

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के बाद इंग्लैंड में एक से 19 जुलाई तक पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी ।

भाषा मोना

मोना