मुल्लांपुर, आठ जून (भाषा) भारत के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को चाय तक अफगानिस्तान ने पांच विकेट 98 रन पर गंवा दिये ।
अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन पर आउट हो गई थी । भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी ।
मानव सुतार ने भारत के लिये पदार्पण करते हुए 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिये । दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाये ।
भाषा मोना
मोना