CG Congress On High-Powered Task Force/Image Credit: IBC24.in
CG Congress On High-Powered Task Force: रायपुर: देश में परीक्षाओं की साख और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पेपर लीक और परीक्षा सुधार के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का ऐलान किया गया है, जिसकी कमान दिग्गज टेक-एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है। इस कमेटी का मुख्य काम देश की परीक्षा प्रणाली को हाई-टेक, पारदर्शी और पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाना है।
इस हाई-पावर्ड कमेटी के गठन के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस टास्क फोर्स और कमेटी के औचित्य पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए। (CG Congress On High-Powered Task Force) विपक्ष का सीधा आरोप है कि ये कमेटी सिर्फ अपनी नाकामियों को छिपाने और कुर्सी बचाने का एक जरिया है।
CG Congress On High-Powered Task Force: सत्ता पक्ष ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला रही है, जबकि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह गंभीर है।
एक तरफ पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर केंद्र सरकार ने एग्जाम सिस्टम को फुलप्रूफ करने की तकनीकी तैयारी कर रही है, लेकिन विपक्ष इस पर सवाल उठा रहे हैं, तो ऐसे में सवाल ये कि जब विषय देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे से जुड़ा हो, तो क्या उस पर भी दलगत राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का खेल होगा? (CG Congress On High-Powered Task Force) सवाल ये भी कि क्या युवाओं की इस गंभीर समस्या का मिलकर समाधान खोजने के लिए सभी राजनीतिक दल एकसाथ आ पाएंगे ? या अपनी सियासत चमकाने का खेल जारी रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-