नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम को बृहस्पतिवार को अंताल्या में हुए दूसरे मैत्री मुकाबले में मेजबान टीम तुर्किये से 1-6 से हार गई।
भारत को मंगलवार को पहले दोस्ताना मुकाबले में 0-1 से पराजय का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम इन मैत्री मैच का इस्तेमाल एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 की तैयारी के लिए कर रही है जो मई में होगा। इसमें भारत ग्रुप डी में उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर कोरिया से भिड़ेगा।
भाषा नमिता मोना
मोना