भारतvsश्रीलंका : भारत ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर कब्जा, क्लीन स्वीप का मौका

Ads

भारतvsश्रीलंका : भारत ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर कब्जा, क्लीन स्वीप का मौका

  •  
  • Publish Date - August 28, 2017 / 07:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है…श्रीलंका ने भारत के सामने 218 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया…भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों शतकीय पारी खेली…जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 67 रन बनाए…रोहित ने अपनी पारी में 145 गेंदों का सामना किया और 16 चैके तथा दो छक्के लगाए….हालांकि इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी और उसने अपने पहले चार विकेट महज 61 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे…लेकिन उसके बाद रोहित और धोनी ने मैच को एकतरफा बना दिया।