भारत ने महिलाओं की 20 किमी पैदलचाल टीम में कांस्य पदक जीता

Ads

भारत ने महिलाओं की 20 किमी पैदलचाल टीम में कांस्य पदक जीता

  •  
  • Publish Date - August 5, 2023 / 02:02 PM IST,
    Updated On - August 5, 2023 / 02:02 PM IST

चेंगडू, पांच अगस्त (भाषा) भारत ने विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में शनिवार को महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

भारत की पूजा कुमावत, निकिता लाम्बा, मानसी नेगी और प्रियंका की चौकड़ी ने 5 : 12 : 13 का समय निकाला ।

चीन (4:52:02) ने स्वर्ण और स्लोवाकिया (5 :05:36) ने रजत पदक जीता ।

भारत और चीन ने इसमें चार चार खिलाड़ी उतारे थे लेकिन सर्वश्रेष्ठ तीन का ही समय लिया गया । प्रियंका ने 1 : 40 : 39 का समय निकाला और वह भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रही ।

भाषा

मोना

मोना