नागपुर ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

नागपुर ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

नागपुर ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Modified Date: March 8, 2024 / 06:11 pm IST
Published Date: March 8, 2024 6:11 pm IST

नागपुर, आठ मार्च (भाषा) सहजा यमलापल्ली के एकल तथा श्रीवल्ली भामिदिपति और वैदेही चौधरी के युगल में हारने के साथ ही शुक्रवार को यहां डब्ल्यू35 नागपुर ओपन आईटीएफ महिला टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पांचवी वरीयता प्राप्त सहजा को गैरवरीय डेयोन बैक से 4-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद युगल के वर्ग के सेमीफाइनल में कोरिया की येनवू कू और लिथुआनिया की जस्टिना मिकुलस्काइट ने श्रीवल्ली और वैदेही की स्थानीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-2, 2-6, 10-8 से हराया।

एकल में क्वार्टर फाइनल के अन्य मैचों में कोरिया की येनवू कू ने रूस की एकातेरिना याशिना को 6-1, 6-0 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला एक अन्य रूसी डारिया कुदाशोवा से होगा, जिन्होंने जापान की रिनोन ओकुवाकी पर 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में