भारतीय गोल्फर शर्मा और भुल्लर स्कॉटिश ओपन में कट से चूके

Ads

भारतीय गोल्फर शर्मा और भुल्लर स्कॉटिश ओपन में कट से चूके

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नार्थ बर्विक (स्कॉटलैंड), 10 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा (70,75) और गगनजीत भुल्लर (74,76) स्कॉटिश ओपन में कट में जगह बनाने से चूक गये।

दोनों खिलाड़ियों के लिये पिछली चार शुरूआत में यह तीसरा मौका है जब वे कट हासिल करने में नाकाम रहे। शुभंकर और भुल्लर पिछले हफ्ते दुबई ड्यूटी फ्री आयरिश ओपन में एकमात्र कट हासिल कर पाये थे।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जॉन रहम ने अपनी शानदार फार्म में जारी रखते हुए छह अंडर पार के स्कोर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द