भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम को हराया

Ads

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम को हराया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 01:24 PM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 01:24 PM IST

कैनबरा, 29 सितंबर (भाषा) कनिका सिवाच के गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम को 1 . 0 से हराया ।

सिवाच ने 32वें मिनट में विजयी गोल दागा ।

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर के शुरूआती मिनटों में सिवाच के गोल के दम पर बढत बना ली जो अंत तक कायम रही ।

भारत को इससे पहले आस्ट्रेलिया की अंडर 21 टीम ने दो मैचों में हराया लेकिन इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास लौटा होगा ।

उसे अब आस्ट्रेलिया प्रीमियर हॉकी वन लीग खेलने वाले क्लब कैनबरा चिल से अगले दो मैच खेलने हैं ।

भाषा मोना

मोना