भारतीय खिलाड़ियों ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, विश्व युवा चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण…

Ads

भारत की महिला अंडर-18 कंपाउंड तीरंदाजों ने विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - July 6, 2023 / 09:08 PM IST,
    Updated On - July 6, 2023 / 10:01 PM IST

लिमेरिका । भारत की महिला अंडर-18 कंपाउंड तीरंदाजों ने अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों को हराकर गुरुवार को यहां विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्या शर्मा, अदिति स्वामी और एकता रानी की भारतीय महिला टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलीविया डीन, लिको अरोएला और लीन ड्रेक की अमेरिकी टीम को 214-212 से हराया।

यह भी पढ़े :  8 जुलाई को होने जा रहा बुध गोचर, बुधादित्य राजयोग के निर्माण से इन राशिवालों को मिलेगा बंपर लाभ

भारत का यह प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। प्रियांश और अवनीत कौर ने बुधवार को जूनियर मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के मानव जाधव और ऐश्वर्या ने कैडेट मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में मैक्सिको को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़े :  8 जुलाई को होने जा रहा बुध गोचर, बुधादित्य राजयोग के निर्माण से इन राशिवालों को मिलेगा बंपर लाभ