(UPI Gets New Features/ Image Credit: Screengrab)
बिजनेस: UPI Gets New Features: अगर आप रोजाना यूपीआई से भुगतान करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में दो नए फीचर (UPI Gets New Features) लॉन्च किए हैं। इनमें Tap & Pay और My UPI शामिल है। इनका मकसद डिजिटल पेमेंट को तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है। इन फीचर्स को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में पेश किया।
‘Tap & Pay’ फीचर के जरिए यूजर्स को हर बार UPI ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी दुकान के POS टर्मिनल में यह सुविधा उपलब्ध है तो फोन को अनलॉक कर मशीन पर टैप करके भुगतान किया जा सकेगा। खास बात यह है कि ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नेटवर्क या फोन के इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। POS मशीन के इंटरनेट कनेक्शन से पेमेंट पूरा हो जाएगा। यानी कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह सुविधा उपयोगी हो सकती है।
यह फीचर NFC तकनीक (UPI Gets New Features) पर काम करेगा। यूजर्स UPI के अलावा RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करके भी भुगतान कर सकेंगे। NPCI के मुताबिक, 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन बिना PIN के किए जा सकते हैं। इससे अधिक रकम के भुगतान पर PIN डालना जरूरी होगा। इससे छोटे भुगतानों को ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है।
‘My UPI’ AI आधारित प्लेटफॉर्म है जहां अलग-अलग बैंक और UPI ऐप से जुड़े ट्रांजैक्शन और ऑटोपे की जानकारी (UPI Gets New Features) एक जगह देखी जा सकेगी। इसमें संदिग्ध डेबिट को रोकने के लिए ‘सेफ्टी स्विच’ भी दिया गया है। इसके अलावा चार्जबैक की ऑटोमेटेड प्रोसेसिंग और 24×7 मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। NPCI के अनुसार, ये बदलाव UPI को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।